बांका, नवम्बर 4 -- Banka News: बांका। नगर प्रतिनिधि, बांका जिले में रेलवे का नेटवर्क विस्तार होने के बावजूद बांका के लोगों का रेल सफर आज भी परेशानी भरा बना हुआ है। महानगरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों तक पहुंचने के लिए अब भी भागलपुर या जसीडीह पर निर्भर रहना पड़ता है। लेकिन परेशानी सिर्फ दूसरे जिलों तक पहुंचने तक सीमित नहीं है। वहां से बांका लौटने के दौरान भी यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ट्रेन से भागलपुर या जसीडीह उतरने के बाद बांका आने वाली ट्रेन के लिए कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। पर्याप्त कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण यात्रियों का समय और पैसा दोनों बर्बाद ...