Banka News: रेफरल अस्पताल के भवन की स्थिति जर्जर
बांका, नवम्बर 6 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर रेफरल अस्पताल का भवन बने तीन दशक से ज्यादा समय हो गया है, समय-समय पर भवन की मरम्मती होते रहने के बावजूद भवन की स्थिति काफी जर्जर हो गई है जिससे हर वक्त खतरे की आशंका बनी रहती है। रेफरल अस्पताल के भवन की छत जगह-जगह से टूट रही है साथ ही कई जगहों से पानी भी रिसता रहता है। करीब एक डेढ़ वर्ष पूर्व डीएम के निर्देश पर जिला परिषद की निधि से अस्पताल भवन की मरम्मती कराई गई थी लेकिन वह भी ठेकेदारी प्रथा की भेंट चढ़ गई तथा भवन फिर से पुरानी स्थिति में आ गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : रेफरल अस्पताल का भवन जर्जर, जगह-जगह से टपक रहा पानी अस्पताल के बाहरी परिसर का रंग-रोगन होते रहने से यह बाहर से तो ठीक लगता है लेकिन अंदर से इसकी स्थिति काफी खराब है। मालूम हो कि स्वास्थ्य विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.