Banka News: रिमझिम बारिश से खेतों में लौटी जान, किसानों के चेहरों पर खिली उम्मीद की मुस्कान
बांका, जुलाई 20 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में रविवार रात से सोमवार सुबह तक हुई रिमझिम बारिश किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई। पिछले कई दिनों से कमजोर मानसून और बारिश की कमी के कारण खेतों की मिट्टी सूखने लगी थी, जिससे धान की रोपनी सहित खरीफ फसलों की खेती प्रभावित हो रही थी। जबकि रातभर हुई वर्षा ने खेतों में फिर से नमी लौटा दी है, जिससे किसानों के चेहरे पर उम्मीद की मुस्कान लौट आई है। इधर बारिश के बाद जिले के विभिन्न प्रखंडों के खेतों में पानी और पर्याप्त नमी दिखाई दी। जहाँ किसान अब धान की रोपनी के साथ-साथ मक्का, अरहर और अन्य खरीफ फसलों की बुआई में तेजी से जुट गए हैं। जिन किसानों ने पहले ही धान का बिचड़ा तैयार कर लिया था, उन्हें इस बारिश से सर्वाधिक लाभ मिला है। परिणामस्वरूप जिले के कई गांवों में सुबह से ही खेतों में किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.