Banka News: रास्ते पर कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई मारपीट में एक जख्मी, वीडियो वायरल
बांका, सितम्बर 4 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के बिद्दु बिशनपुर गांव में सड़क पर कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को पीटकर जख्मी कर दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान अखबार नहीं करता है। घायल युवक अमरकांत मंडल का कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा आने-जाने वाले रास्ते पर कूड़ा फेंक कर उसे गंदा कर देते हैं तथा गंदगी फैलाते हैं जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। उनकी पत्नी ने कूड़ा फेंकने का विरोध किया तो उन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी, शोर सुनकर जब वह वहां पहुंचे तो उन लोगों ने उनके साथ लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी जिसमें वह जख्मी हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.