बांका, अक्टूबर 19 -- रायपोखर में विवाहिता का शव मिला Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के बैजूडीह पंचायत अंतर्गत रायपोखर में रविवार की सुबह 21 वर्षीय विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पोखर में शव मिलने की सूचना पर आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहां जुटे लोगों ने मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के अमीनपुर गांव के विष्णु मंडल की पुत्री अंजनी कुमारी के रूप में की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह गांव के कुछ लोग टहलने के लिए रायपोखर की ओर गए थे। इस दौरान उनकी नजर पोखर के बीच पानी की सतह पर तैर रहे महिला के शव पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने पानी में उतरकर शव को पोखर के किनारे पहुंचाया। शव मिलने की खबर फैलते ही नंदलालपट्टी, कुल्हरिया, राजापुर और गंगापुर गढ़ैल सहित आसपास के ...