Banka News: रामसरैया मोड़ से दो शराबी युवक गिरफ्तार
बांका, जुलाई 5 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। खेसर थाना पुलिस ने रविवार को रामसरैया मोड़ चौक के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान खगड़ा गांव निवासी विक्रम कुमार एवं बेलडीहा गांव निवासी बीएम राज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, खेसर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सुरक्षा बलों के साथ क्षेत्र में नियमित गश्ती कर रही थी। इसी दौरान रामसरैया मोड़ चौक पर दो युवक नशे की हालत में राहगीरों और स्थानीय लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अनाप-शनाप बातें कर रहे थे। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों युवकों को फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच कराई गई। थानाध्यक्ष सुप्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.