बांका, अगस्त 11 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। रामसरिया मोड़ के समीप भुतहा पुल नहर में सोमवार को गेहूं लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि ट्रक गेहूं लेकर जा रहा था। इसी दौरान भुतहा पुल के समीप चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ट्रक नहर में जा पलटा। हालांकि हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने तत्काल चालक को ट्रक से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भुतहा पुल नहर में गेहूं लदा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित हादसे के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल के समी...