Banka News: राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में बांका की अंशिका ने लहराया परचम, हासिल किया तीसरा स्थान
बांका, अक्टूबर 11 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में बांका की बेटी अंशिका वर्णवाल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। चांदन स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा अंशिका की इस उपलब्धि से जिले का मान बढ़ा है। उनकी सफलता पर विद्यालय परिवार और शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है। पटना के बापू सभागार में शनिवार, 10 अक्टूबर को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में अंशिका को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने मेडल, प्रशस्ति पत्र और 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि, राज्यस्तरीय सेवा चित्र एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अंशिका ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह मुकाम हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन नौ और 10 अक्टूबर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.