बांका, जुलाई 6 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। राजकीय डिग्री कॉलेज, अमरपुर में सोमवार को छात्र-शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा शैक्षणिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने पढ़ाई, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, नियमित कक्षाओं, परीक्षा व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं से जुड़े अपने सुझाव और समस्याएं शिक्षकों के समक्ष रखीं। कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि छात्र-शिक्षक संवाद से विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान आसान होता है और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आता है। उन्होंने छात्रों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियो...