बांका, अगस्त 6 -- Banka News: रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन विद्युत सब स्टेशन में विद्युत कनीय अभियंता ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। एक से दो दिनों में सहायक विद्युत अभियंता के भी पदभार ग्रहण कर लेने की संभावना है। दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के स्थानांतरण आदेश के तहत सहायक विद्युत अभियंता एवं कनीय विद्युत अभियंता की पदस्थापना रजौन में की गई है।

नई नियुक्तियाँ विभागीय आदेश के अनुसार, राजीव कुमार का स्थानांतरण बिहारशरीफ विद्युत आपूर्ति प्रमंडल से रजौन विद्युत आपूर्ति उपमंडल में सहायक विद्युत अभियंता के पद पर किया गया है। वहीं भरत कुमार को गोविंदपुर (रजौली) विद्युत आपूर्ति सेक्शन से स्थानांतरित कर रजौन (अमरपुर) विद्युत आपूर्ति सेक्शन में कनीय अभियंता के रूप में पदस्थापित किया गया है। बुधवार को कनीय विद्युत अभियंता भ...