Banka News: युवक के नशे में धुत युवक को पुलिस ने पकड़ा
बांका, जुलाई 26 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मंझगांव में शराब पीकर सड़क पर हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपी मंझघाय गांव निवासी संजय मांझी के 25 वर्षीय पुत्र बादल कुमार है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। जहां जांच के दौरान शराब सेवन करने की पुष्टि हुई। शंभूगंज थाना अध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में शनिवार को बांका भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.