Banka News: युवक की हत्या के बाद परिजनों व गांव में कोहराम
बांका, अगस्त 28 -- Banka News: चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि सुईया थाना क्षेत्र के धनुबसार पंचायत अंतर्गत जेरुआ गांव में पांच दिनों से लापता युवक दशरथ गोस्वामी (21) का शव कुएं से बरामद होने के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक दशरथ गोस्वामी, जेरुआ गांव निवासी छोटन गोस्वामी के तीन पुत्रों में दूसरे नंबर पर था। वह प्राइवेट वाहन चलाकर अपने परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। परिजनों के अनुसार, दशरथ की इसी वर्ष शादी करने की तैयारी थी। लेकिन अचानक उसकी मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक का शव अबरखा स्थित दुकान पर रखे जाने के बाद परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। पिता छोटन गोस्वामी, बड़े पिता उचित गोस्वाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.