Banka News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बिगड़ रही लोगों की सेहत, सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण के बढ़े मरीज
बांका, अक्टूबर 22 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंडक के बीच लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। परिणामस्वरूप जिले में सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बदलते मौसम के कारण बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 11 डिग्री का अंतर रहा। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब पांच किलोमीटर प्रति घंटे रही, जबकि आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत तक पहुंच गया। तापमान में इस अंतर और मौसम में नमी के कारण लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.