बांका, जुलाई 8 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज पूरे दिन बदलता रहा। कभी आसमान में बादलों की आवाजाही रही तो कभी तेज धूप निकलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Banka News: हवा, बारिश और धूप ने खूब जांचा लोगों का धैर्यमौसम प्रभाव बादलों और धूप के इस मिले-जुले असर ने लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित किया, वहीं मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई देने लगा है। सदर अस्पताल समेत निजी क्लीनिकों में सर्दी, खांसी, वायरल बुखार, गले में संक्रमण और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिनभर लगभग 11 किलो...