Banka News: मोबाइल से रील बनाने के दौरान छत से गिरकर छात्रा जख्मी, अस्पताल में भर्ती
बांका, अगस्त 27 -- Banka News: शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता थाना क्षेत्र के बिरनौधा पंचायत स्थित कैथा गांव में मंगलवार की शाम मोबाइल से रील बनाने के दौरान नौंवी कक्षा की एक छात्रा असंतुलित होकर छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। जख्मी छात्रा खुशी कुमारी (15) पिता दिलीप कुमार उक्त गांव के रहने वाले हैं। परिजनों ने बताया कि घटना की शाम छात्रा घर की छत पर मोबाइल लेकर छत पर थी। इसी दौरान अचानक छत से नीचे गिर गई। पुत्री की चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के लोग दौड़कर घटनास्थल पहुंचे। छात्रा को मूर्छित देख परिजनों ने आनन-फानन में सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में भर्ती कराया। सीएचसी में इलाज कर रहे अस्पताल प्रभारी डाक्टर अजय शर्मा ने उपचार कर खतरे से बाहर बताया。
रील बनाने के दौरान पहले भी हो चुके हैं हादसे - मोबाइल से रील बनाने के दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.