Banka News: मोबाइल एवं सोना-चांदी दुकान चोरी कांड में फरार आरोपी गिरफ्तार
बांका, जुलाई 4 -- Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना पुलिस ने भैरोगंज बाजार में मोबाइल एवं सोना-चांदी की दुकान में हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आनंदपुर थाना कांड संख्या-16/26, दिनांक 18 फरवरी 2026, धारा 331(4)/305 बीएनएस के अप्राथमिकी अभियुक्त प्रकाश पासवान पिता हूरो पासवान, ग्राम बालागोजी, थाना चकाई, जिला जमुई को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी 2026 की रात अपराधियों ने क्षेत्र के एक मोबाइल एवं सोना-चांदी की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की और छापेमारी कर उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: दाउदनगर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.