Banka News: मेला मैदान में आज से नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट
बांका, नवम्बर 9 -- Banka News: बौंसी। निज संवाददाता बौंसी के मेला मैदान में मंगलवार से एमएमसी टीम के तत्वावधान में शॉर्टपिच नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ शाम सात बजे किया जाएगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई टीमें हिस्सा लेंगी और फ्लडलाइट की रोशनी में मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है। टीम ने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.