Banka News: मुनाफे की भूख में दांव पर सेहत, मिलावट के खिलाफ जागरूकता जरूरी
बांका, अक्टूबर 25 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। चंद रुपये अधिक कमाने की चाह कहीं लोगों की सेहत पर भारी न पड़ जाए! खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका ने शुद्ध भोजन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। दूध, पनीर, घी, मिठाई और मसालों जैसी रोजमर्रा की जरूरतों वाली चीजों की गुणवत्ता और स्वच्छता पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में मिलावट के खिलाफ जागरूकता और खाद्य पदार्थों की नियमित जांच बेहद जरूरी हो गई है। गौरतलब है कि, खाद्य पदार्थों में मिलावट या दूषित भोजन का सेवन पेट दर्द, उल्टी-दस्त, फूड पॉइजनिंग और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। वहीं, कुछ हानिकारक रसायनों के लंबे समय तक सेवन से लिवर और किडनी समेत शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए असुरक्षित भोजन का जोखिम अधिक गंभीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.