बांका, अक्टूबर 26 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। त्योहार हो या आम दिन, मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ तो खूब दिखती है, लेकिन इन दुकानों में स्वच्छता की हकीकत क्या है? जिन मिठाइयों को लोग खुशी-खुशी घर ले जाते हैं, अगर वही धूल, मक्खियों और गंदगी के बीच रखी हों तो यह मिठास नहीं, बीमारी का न्योता है। सवाल सीधा है-आखिर लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर रोक लगाने की जिम्मेदारी किसकी है? बाजारों में मिठाइयों की बिक्री के साथ उनकी गुणवत्ता और साफ-सफाई की नियमित जांच भी बेहद जरूरी है। मिठाइयों को खुला छोड़ना, असुरक्षित पानी का इस्तेमाल करना, गंदे बर्तनों में खाद्य सामग्री रखना और कर्मचारियों की स्वच्छता की अनदेखी करना गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है। खाद्य सुरक्षा के नियम स्पष्ट हैं, लेकिन असली सवाल उनके पालन का है। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच क...