बांका, सितम्बर 25 -- Banka News: बौंसी(बांका), निज संवाददाता। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के सांपडहर पंचायत अंतर्गत बेलटिकरी गांव में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे मिट्टी के घर की दीवार अचानक गिर जाने से 60 वर्षीय वृद्ध महिला की दबकर मौत हो गई। हादसे में उनके साथ सो रहा छह वर्षीय नाती पीयूष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए देवघर ले जाया गया है। मृतका की पहचान बेलटिकरी गांव निवासी चुनचुन महतो की पत्नी हेमाद्रि देवी के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका में घर गिरने से हेमात्री देवी की मौत, परिवार में मचा कोहरामहादसे का कारण प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में बुधवार से हो रही लगातार बारिश के कारण मिट्टी का मकान कमजोर हो गया था। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे अचानक घर की दीवार भरभराकर गिर गई। उस समय हेमाद्रि दे...