बांका, अगस्त 6 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। गुरुवार को बांका एसपी अमितेश कुमार की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय के सभागार में मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों की समीक्षा, अनुसंधान में प्रगति तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान निर्देश बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचल निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि गंभीर एवं संवेदनशील मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, वारंट एवं कुर्की के प्रभावी निष्पादन तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्दे...