बांका, जुलाई 20 -- Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में हुई मारपीट की घटना में शामिल फरार आरोपी को आनंदपुर थाना पुलिस ने सुईया थाना क्षेत्र के टोनापाथर गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोरा पुझार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गौरा गांव में हुई मारपीट की घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टोनापाथर गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दरभंगा जिले के मनीगाछी से आरोपित गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...