Banka News: मानसून की बेरूखी से खेतों में छाई खामोशी, बढी किसानों की चिंता
बांका, जुलाई 4 -- Banka News: बांका, निज प्रतिनिधि। मानसून की बेरूखी से खेतों में खामोशी छा गई है। बारिश का इंतजार लंबा होने की वजह से धान की खेती पर संकट मंडराने लगा है। जिसने किसानों की चिंता बढा दी है। बारिश नहीं होने की वजह से अब तक यहां लक्ष्य का 10 फीसदी भी खेतों में धान के बिचडे नहीं गिराए जा सके हैं। जिन किसानों ने धान के बिचडे तैयार किए हैं वे रोपाई का इंतजार कर रहे हैं, जबकि पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। जून में यहां सामान्य से 128 मिली मीटर बारिश कम हुई है। यहां जून का सामान्य वर्षापात 171.60 मिली मीटर है। जिसमें महज 43 मिली मीटर ही बारिश हुई है। जबकि यहां 17 जून को ही पूर्णिया के रास्ते मानसून प्रवेश कर चुका है। लेकिन मानसून के दस्तक देने के साथ ही मानसून कमजोर पड गया। जिससे यहां अब तक 75 फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.