बांका, अक्टूबर 13 -- नवरात्रि में माता कुष्मांडा की आराधना Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र को लेकर जिलेभर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंगलवार को नवरात्रि के तीसरे दिन श्रद्धालु मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना में लीन रहे। सुबह से ही विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर सुख-शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं, बुधवार को नवरात्रि के चौथे दिन माता कुष्मांडा की आराधना श्रद्धापूर्वक की जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में अंधकार व्याप्त था, तब माता कुष्मांडा ने अपनी दिव्य ऊर्जा और मंद मुस्कान से सृष्टि की रचना की थी। इसी कारण उन्हें सृष्टि की आदिशक्ति और ब्रह्मांड की जननी कहा जाता है। मां...