Banka News: मां काली मंदिरों में श्रद्धा के साथ संपन्न हुई गमाली पूजा
बांका, जुलाई 8 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के भलुआकुरा, सठियारी, छाताकुरुम, सलैया सहित आसपास के कई गांवों में मंगलवार को पारंपरिक गमाली पूजा श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुई।
पूजा का आयोजन इस मौके पर मां काली मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने मां काली के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल, बेहतर स्वास्थ्य, क्षेत्र में शांति एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, फूल-माला, धूप, दीप, अगरबत्ती, मिठाई एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार बकरे की बलि भी दी गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.