बांका, अक्टूबर 1 -- Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के हरना गांव में मंगलवार की शाम ग्रामीणों द्वारा एक युवक को बिजली के पोल से बांधकर मारपीट करने और विधवा महिला के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। मामले में 24 वर्षीय राखी कुमारी ने थाना में आवेदन देकर राजू कुमार, काजू कुमार, गोविंद कुमार, शंकर कुमार, राजाराम, रंजीत कुमार, मोरिल दास, गंगादास, राहुल कुमार समेत अन्य ग्रामीणों पर गाली-गलौज, मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पूर्व की रंजिश में महिला के साथ मारपीटघटना का विवरण आवेदन के अनुसार, महिला के पति मनोज दास समेत सास-ससुर की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने आठ वर्षीय पुत्र और चार वर्षीय पुत्री के साथ गांव में रहती है और बच्चों का भरण-पोषण खुद करती है। महिला ने बताया कि ध...