Banka News: महाष्टमी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, डाला चढ़ाने को लगी श्रद्धालुओं की कतार
बांका, अक्टूबर 19 -- Banka News: बाराहाट, निज प्रतिनिधि। बाराहाट दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह चरम पर है। महाष्टमी के पावन अवसर पर रविवार को सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा।माता रानी के दर्शन-पूजन और डाला चढ़ाने के लिए खासकर महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। मंदिरों में जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे। वहीं अपनी बारी का इंतजार करतीं श्रद्धालु कतारबद्ध होकर पूजा-अर्चना करती नजर आईं। महाष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में पूजन सामग्री और डाला लेकर मंदिर पहुंचीं। परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ मां दुर्गा के चरणों में श्रद्धा निवेदित की।सुबह से लेकर दिनभर मंदिरों में भक्तों की आवाजाही बनी रही। धार्मिक उत्साह का असर बाजारों में भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.