बांका, नवम्बर 3 -- Banka News: बाराहाट निज प्रतिनिधिसोमवार को महंत अयोध्या चंद्रशेखर प्रसाद यादव डिग्री महाविद्यालय, ढाकामोड़ के लिपिक पद पर कार्यरत कर्मी देवकांत यादव उर्फ ज्योति यादव के अचानक हृदय गति रुकने से निधन पर महाविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। उनके असामयिक निधन से महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मियों एवं विद्यार्थियों में गहरा दुख व्याप्त है। निधन पर महाविद्यालय परिसर में संरक्षक चंद्रशेखर प्रसाद यादव की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत देवकांत यादव के व्यक्तित्व एवं कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि देवकांत यादव मिलनसार, हंसमुख एवं कर्तव्यनिष्ठ कर्मी थे। उनके निधन से महाविद्यालय परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...