बांका, अक्टूबर 14 -- महाभारत और मंदारवासिनी देवी का संबंध Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। धर्म, अध्यात्म और पौराणिक आस्था की अनमोल विरासत समेटे मंदार पर्वत की महत्ता समुद्र मंथन की कथा तक ही सीमित नहीं है। इस पवित्र पर्वत का संबंध महाभारत में वर्णित देवी दुर्गा की स्तुति और उनके सिद्धसेनानी स्वरूप से भी जोड़ा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाभारत युद्ध के आरंभ से पहले अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रेरणा से भगवती दुर्गा की आराधना की थी। इसी स्तुति में देवी को सिद्धसेनानी, आर्या और मंदारवासिनी कहकर नमन किया गया है। महाभारत के भीष्म पर्व में वर्णित यह प्रसंग मंदार पर्वत की प्राचीन धार्मिक पहचान को विशेष महत्व प्रदान करता है। मंदार पर्वत पर शोध कर रहे मनोज कुमार मिश्रा के अनुसार, देवी दुर्गा की इस स्तुति में मंदार को भगवती के निवास...