Banka News: महापर्व छठ को लेकर घाटों की सफाई में जुटा नगर परिषद, सात घाटों पर शुरू हुआ काम
बांका, अक्टूबर 30 -- Banka News: बांका,एक संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर अब नगर परिषद प्रशासन सक्रिय हो गया है। छठ पर्व नजदीक आते ही शहर के विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुल 11 छठ घाटों में से सात घाटों पर गुरुवार से सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। शेष चार घाटों पर भी जल्द ही सफाई कार्य शुरू करने की तैयारी है। साथ ही नगर परिषद का दावा है कि, महापर्व से पहले सभी घाटों की समुचित सफाई कराई जाएगी, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य अर्पित करने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। वहीं घाटों की सफाई के लिए नगर परिषद की ओर से जेसीबी मशीन के साथ सफाईकर्मियों को लगाया जाएगा। इसके माध्यम से घाटों पर जमी गंदगी, कचरे और अनावश्यक झाड़ियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.