Banka News: महाअष्टमी पर डलिया चढ़ाने के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम
बांका, अक्टूबर 19 -- महाअष्टमी पर माता महागौरी की पूजा Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र को लेकर जिलेभर में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है। रविवार को सुख-समृद्धि, शांति, पवित्रता और सौभाग्य की कामना के साथ श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों की आवाजाही लगी रही। इस दौरान माता के जयकारों और घंटियों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। साथ ही श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर परिवार की खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। साथ ही महाअष्टमी के अवसर पर माता के दरबार में डलिया चढ़ाने को लेकर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जहां पूजा सामग्री, फल, फूल और प्रसाद से सजी डलिया ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.