Banka News: महमदपुर- बसबिट्टा सड़क गड्ढे में तब्दील,पैदल चलना हुआ मुश्किल
बांका, अगस्त 20 -- Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। धोरैया प्रखंड क्षेत्र के भेलाई पंचायत अंतर्गत महमदपुर से बसबिट्टा जाने वाली ग्रामीण सड़क की स्थिति भयावह हो गई है। ये सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को विवश है। स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि सड़क में अनगिनत गड्ढे बने हुए है। मिनट का सफर तय करने में ग्रामीणों को घंटों लग रहा है। सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई है। जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सड़क की मरम्मत की मांग सालों पूर्व बनी इस सड़क की दुबारा मरम्मत तक नहीं कराई गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग से गांव के लोगों का आवागमन होता है। सड़क की दुर्दशा का आलम इस कदर है कि हल्की बारिश में भी ये सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। स्कूली बच्चों सहित किसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.