बांका, अगस्त 20 -- Banka News: धोरैया (बांका), संवाद सूत्र। धोरैया पुंसिया मुख्य मार्ग के गहिरा व रकोली नदी पर बने पुल की पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करराए जा रहे मरम्मती के दौरान संवेदक द्वारा पुल के पिछले एक महीने से बेरिंग कोर्ट को तोड़कर आधे अधूरे हाल में छोड़ दिया गया है।

संवेदक की लापरवाही संवेदक द्वारा मरम्मती किये जाने को तोड़े हुए बेरिंग कोर्ट को आधे अधूरे हाल में छोड़ दिए जाने से जहां हर रोज कोई ना कोई दुर्घटना होते रहती है वही मुख्य मार्ग होने के कारण बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। कारण की संवेदक द्वारा मरम्मती के लिए एक तरफ तोड़े गए पुल के बेरिंग कोर्ट के निचे सरिया व गाडर के रहने के साथ ही पुल पर गड्डा बन गया है।

वाहनों का आवागमन पुल के एक तरह तोड़ दिए जाने से एक तरफ से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है। कभी कभी रात के अंध...