बांका, अक्टूबर 18 -- Banka News: बांका। एक संवाददाता विधान परिषद् के पटना स्नातक एवं पटना शिक्षक, तिरहुत स्नातक एवं तिरहुत शिक्षक, दरभंगा स्नातक एवं दरभंगा शिक्षक, कोसी स्नातक तथा सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 के अवसर पर मतदान की तिथि 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) निर्धारित है। जिला प्रशासन ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के पत्र के आलोक में मतदान की तिथि को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश देय होगा। बिहार विधान परिषद् के पटना स्नातक एवं पटना शिक्षक, तिरहुत स्नातक एवं तिरहुत शिक्षक, दरभंगा स्नातक एवं दरभंगा शिक्षक, कोसी स्नातक तथा सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 के अवसर पर मतदान की तिथि 23.10.2026 (शुक...