Banka News: मजदूरी कर घर लौट रहे 16 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत, दो जख्मी
बांका, अक्टूबर 12 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास सोमवार शाम सड़क दुर्घटना में एक बाईक चालक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक कटोरिया थाना क्षेत्र के मोचनावरण गांव निवासी स्व लूटर मांझी का 16 वर्षीय पुत्र अनिल मांझी बताया गया है। वहीं, जख्मी में बांका थाना क्षेत्र के दौना गांव निवासी कामदेव यादव का 30 वर्षीय पुत्र चिंटू यादव और जमदाहा ओपी क्षेत्र के तिलोंधा गांव निवासी नरेश यादव का 32 वर्षीय पुत्र भोला यादव शामिल है। घटना दो बाईक की आमने-सामने की टक्कर से घटी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अनिल मांझी को मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.