बांका, सितम्बर 8 -- Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। मंदार की तराई स्थित पापहरणी सरोवर के चारों ओर स्थानीय दुकानदारों ने सफाई अभियान चलाकर पौधरोपण किया। दुकानदारों ने हर महीने पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा व देखरेख का संकल्प लिया। उनका उद्देश्य मंदार को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाकर पर्यटकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। अभियान में सोनू भगत, मोनू भगत, बिट्टू भगत, सत्यम भगत, विश्वजीत भगत, पिंटू भगत, संतोष गुप्ता, प्रीतम भगत, हरिओम पांडे सहित दर्जनों दुकानदारों ने भाग लिया। दुकानदारों ने कहा कि मंदार की प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...