Banka News: मंदार के लखदीपा में 7 नवंबर को होगा भव्य दीपोत्सव, तैयारियां आरंभ
बांका, नवम्बर 6 -- Banka News: बौंसी। निज संवाददाता मंदार की पौराणिक और ऐतिहासिक धरोहर लाख दीपा मंदिर एक बार फिर दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। आगामी 7 नवंबर को यहां भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संकल्प सेवा संस्था बौंसी एवं एवं अन्य अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शनिवार को शाम चार बजे दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित होगा। संस्था अध्यक्ष राजू सिंह एवं वार्ड पार्षद गुलशन कुमार सिंह ने कहा कि लखदीपा मंदिर मंदार की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर है। प्रत्येक वर्ष यहां साफ-सफाई कर दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है, ताकि नई पीढ़ी को अपनी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक स्थलों के महत्व से परिचित कराया जा सके। यह भी पढ़ें- Begusarai News: ध्वनि एवं वायु प्रदूषण फैलाने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.