बांका, अक्टूबर 16 -- रीना टुडू की संदिग्ध मौत Banka News: चान्दन, निज प्रतिनिधि। चान्दन थाना क्षेत्र के कोरिया पंचायत अंतर्गत खिरवाकोला गांव में गुरुवार रात करीब आठ बजे 25 वर्षीय महिला रीना टुडू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतका के परिजनों ने उसके देवर और गोतनी पर भोजन में जहरीला पदार्थ मिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह थानाध्यक्ष रवि कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार, खिरवाकोला गांव निवासी सूरज सोरेन की पत्नी रीना टुडू गुरुवार शाम जंगल से घर लौटी थी। इसके बाद उसने घर में भोजन किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। बेचैनी महसूस होने पर वह आधा खाना छोड़कर बाहर आ गई। उसकी हालत बिगड़...