Banka News: भैंस के बाड़ी में घुसने पर हुआ था विवाद, हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार।
बांका, नवम्बर 9 -- Banka News: बांका निज संवाददाता। बांका थाना क्षेत्र के सादपुर गांव में मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव के ही नीरो यादव और अल्लू यादव उर्फ जयराम यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।मालूम हो कि बीते 30 अगस्त 2026 को सादपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। विवाद की वजह एक पक्ष की भैंस का दूसरे पक्ष की बाड़ी में घुस जाना था। भैंस के बाड़ी में घुसने पर मना करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना में पीड़ित पंकज यादव ने बांका थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें गांव के ही किशोरी यादव, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.