बांका, अगस्त 19 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। मंगलवार को एसडीओ राजकुमार शंभूगंज पहुंचे। जहां अंचल कार्यालय वेश्म में स्थानीय प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में भू विवाद सहित जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों और अन्य प्रशासनिक मामलों की समीक्षा की गई। एसडीओ ने कहा कि वर्तमान समय में धान की खेती का मौसम है। ऐसे में भू विवाद से संबंधित शिकायतों में वृद्धि हो रही है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता की शिकायत की गहराई से जांच करें। आवश्यकतानुसार स्थल निरीक्षण कर मामले का निष्पक्ष तरीके से निष्पादन करने का प्रयास करें। बैठक के दौरान एसडीओ ने जनता दरबार की पंजी का भी अवलोकन किया और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने...