बांका, जुलाई 16 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता शंभूगंज थाना क्षेत्र के भूमिहारा गांव में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में घायल युवक की कमर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच), भागलपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से भूमि बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह इसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो द...