बांका, अगस्त 8 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। शुक्रवार को डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में भू-अर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनएच-333ए, एनएच-133ई, बदुआ जलाशय, धोरैया-इंग्लिश मोड़-असरगंज पथ परियोजना तथा कांवरिया पथ में निर्माणाधीन जमुआ पुल से संबंधित भू-अर्जन एवं परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- भूमि अर्जन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देशप्रगति की समीक्षा समीक्षा के दौरान एनएच-333ए के संपूर्ण एलाइनमेंट पर भू-अर्जन की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही प्रस्तावित सभी बाईपासों की प्रगति, लंबित मामलों एवं शेष कार्यों की स्थिति की अलग-अलग समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई में तेजी ला...