Banka News: भादो में भी कांवरिया पथ पर उमड़ते हैं लाखों शिवभक्त, व्यवस्था में दिखती है कमी
बांका, अगस्त 29 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में सावन के साथ-साथ भादो महीने में भी कांवरिया पथ पर लाखों शिवभक्तों की आवाजाही जारी रहती है। सावन में जहां कांवरियों की सुविधा और सेवा के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक इंतजाम किए जाते हैं, वहीं भादो शुरू होते ही व्यवस्था में कमी नजर आने लगती है। सरकारी तंत्र के साथ-साथ निजी सेवा शिविरों की संख्या भी काफी कम हो जाती है। ऐसे में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए पैदल यात्रा करने वाले कांवरियों को कई जगहों पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जहां एक ओर सावन के दौरान देश के कोने-कोने से शिवभक्त सुल्तानगंज पहुंचते हैं और उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं। इस दौरान कांवरिया पथ पर जगह-जगह से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.