Banka News: भागलपुर-बासुकीनाथ कांवरिया मार्ग पर पेयजल से सुरक्षा तक बदहाल व्यवस्था
बांका, जुलाई 3 -- Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। सावन माह शुरू होने में अब एक माह से भी कम समय बचा है। करीब 25 दिनों बाद भागलपुर-बासुकीनाथ कांवरिया मार्ग पर बोल बम के जयघोष के साथ लाखों श्रद्धालुओं की पदयात्रा शुरू हो जाएगी। लेकिन विडंबना यह है कि इस महत्वपूर्ण कांवरिया मार्ग पर अब तक मेला तैयारियों की कोई ठोस शुरुआत नहीं हुई है। हर वर्ष बौंसी होकर बाबा फौजदारी की अदालत और बासुकीनाथ धाम की ओर करीब पांच लाख से अधिक कांवरिये गुजरते हैं, बावजूद इसके प्रशासनिक तैयारियां धरातल पर नजर नहीं आ रही हैं। पिछले डेढ़ दशक में इस मार्ग पर कांवरियों की संख्या लगातार बढ़ी है। सुल्तानगंज देवघर मार्ग पर बढ़ती भीड़ के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु अब भागलपुर-बासुकीनाथ मार्ग को प्राथमिकता देने लगे हैं। लेकिन सुविधाओं के मामले में यह मार्ग आज भी उपेक्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.