बांका, सितम्बर 26 -- Banka News: बांका, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, भागलपुर के प्रतिवेदन के आलोक में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-133 के किलोमीटर 64 पर अवस्थित भलजोर माइनर ब्रिज के प्रथम स्पैन के गर्डर में मल्टीपल क्रैक्स पाए जाने तथा ब्रिज के बीयरिंग प्लेट एवं कंक्रीट में क्षति के कारण भारी एवं बड़े मालवाहक वाहनों के परिचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

निर्देश जारी उक्त माइनर ब्रिज की स्थिति एवं भारी/ओवरलोड वाहनों के बढ़ते परिचालन को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से ब्रिज से भारी एवं बड़े मालवाहक वाहनों के परिचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है। इसके मद्देनजर अगले आदेश तक भारी एवं बड़े मालवाहक वाहनों के परिचालन हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।

वैकल्पिक मार्ग भागलपुर की ओर से भलजोर की तरफ आने वाले...