Banka News: भलजोर पुल क्षतिग्रस्त होने से पंजवारा-गोड्डा एन एच पर बढ़ा दबाव, बाजार में लगा जाम
बांका, अक्टूबर 11 -- Banka News: पंजवारा (बांका), निज प्रतिनिधि। भागलपुर-हंसडीहा एनएच 133 ई मुख्य मार्ग पर स्थित भलजोर पुल के क्षतिग्रस्त होने से पंजवारा- गोड्डा नेशनल हाईवे 333 ए मुख्य मार्ग पर मालवाहक वाहनों का दवाब काफी अधिक बढ़ गया है। पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से बड़े और भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। भलजोर पुल पर गार्डर लगाकर रास्ता ब्लॉक किए जाने के बाद अब भारी वाहनों का पूरा काफिला पंजवारा-गोड्डा नेशनल हाईवे 333 ए मार्ग से होकर गुजर रहा है। इस वैकल्पिक रूट पर मालवाहक वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ने से पंजवारा बाजार में गाड़ियों का रैला लग गया है और भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। रूट डायवर्जन के बाद से बड़े-बड़े कंटेनर, छर्री, मेटल स्टोन और चिप्स लदे भारी ट्रकों की कतारें दिन-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.