Banka News: भलजोर चेक पोस्ट पर 1.28 करोड़ की विदेशी शराब बरामद, ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
बांका, सितम्बर 2 -- Banka News: बांका। निज संवाददाता। बांका मद्यनिषेध विभाग एवं उत्पाद एवं मद्यनिषेध थाना बांका की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान सोमवार की रात भलजोर चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हंसडीहा, झारखंड की ओर से भागलपुर जा रहे 16 चक्का ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में धान की भूसी के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। उत्पाद अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच में कुल 1,214 कार्टून में 10,694.800 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 28 लाख रुपये बताई गई है। बरामद शराब पर फॉर सेल इन पंजाब ओनली अंकित है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक मोहन लाल (23), पिता माला राम, निवासी नरसाली नडी, थाना बायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.