Banka News: भटकी महिला को बांका पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
बांका, जुलाई 20 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 55 वर्षीय रूबी देवी सोनबरसा जाने के दौरान रास्ता भटक गईं। उनके लापता होने की सूचना मिलने पर परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से सहयोग की अपील की। मामले की जानकारी बांका पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार तक पहुंची। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बांका थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पुलिस ने उन्हें बांका रेलवे स्टेशन के समीप सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उनकी पहचान एवं आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद रूबी देवी को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और बांका पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। एसपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.