Banka News: बौंसी में सड़क-नाला निर्माण कार्य शुरू
बांका, अक्टूबर 25 -- Banka News: बौंसी। निज संवाददाता नगर पंचायत बौंसी में विकास कार्यों को गति देते हुए शनिवार को वार्ड संख्या 3 और 12 में सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल भारती ने निर्माण कार्यों की शुरुआत की। वार्ड संख्या 3 में पीसीसी सड़क, जबकि वार्ड संख्या 12 में पीसीसी सड़क के साथ आरसीसी नाले का निर्माण कराया जाएगा। नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न वार्डों में विकास योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इससे पहले वार्ड संख्या 17, 2 और 14 में भी निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया जा चुका है। सड़क और नाला निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन तथा जलनिकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। मौके पर वार्ड संख्या 3 के पार्षद दीपक रजक, वार्ड संख्या 12 के पार्षद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.