Banka News: बौंसी में बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली
बांका, नवम्बर 27 -- Banka News: बौंसी(बांका), निज संवाददाता। बौंसी भुरना पथ के पनिया मोड़ समीप हथियारबंद बदमाशों ने गुरूवार की शाम एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान बाराहाट थाना क्षेत्र के पनिया गांव निवासी प्रकाश यादव(45), पिता छंगूरी यादव के तौर पर हुई है। वह दिल्ली में चालक का काम करता है। जख्मी के दाहिने हाथ में गोली लगी है और गोली फंसी हुई है। घटना के बाद परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बौसी लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ उत्तम कुमार के द्वारा जख्मी का जांच किया गया। बौंसी अस्पताल में जहां जख्मी का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते हैं एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और जख्मी से पूछताछ की। पूछताछ में उसने पुलिस का समक्ष बताया कि अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.